लायंस क्लब ग्वालियर रॉयल ने रक्तदान शिविर में किया 100 यूनिट रक्तदान

Mar 01 2024

ग्वालियर।लायंस क्लब ग्वालियर रॉयल और रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन एजी ऑफिस पुल सिटी सेंटर स्थित आरोग्य धाम हॉस्पिटल पर किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्लब के द्वारा जरूरतमंद बच्चों तक रक्तदान करना है।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि लायंस क्लब के चेयरपर्सन सीएस तोमर ने दीप प्रज्वलन कर किया। रक्तदान शिविर में क्लब की अध्यक्ष मीनाक्षी जैन, नेहा जैन, नितेश राजपूत सहित अन्य 100 लोगो ने 100 यूनिट महादान रक्तदान किया। मुख्य अतिथि और डॉक्टर टीम को स्मृति चिन्ह संस्था की अध्यक्ष मीनाक्षी जैन, कोषाध्यक्ष नेहा जैन, संयोजिका रश्मि जैन, शालिनी जैन, नीलम सोनी, पवन जैन पत्रकार, नितेश राजपूत ने भेंटकर सम्मान किया।
इस मौके पर शिविर में मुख्य अतिथि सीएस तोमर ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। रक्त का महत्व हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। जब रक्तदान किया हुआ उपयोग दूसरे व्यक्ति के जान बचाने के लिए होता है। वही क्लब संस्था की अध्यक्ष मीनाक्षी जैन ने कहा क्लब ग्वालियर रॉयल के मेंबरों के उद्देश है की रक्तदान  देने के लिए जरूरतमंदो को हर समय तैयार रहते हे और आगे भी जरूरत पडऩे पर इस पुण्य कार्य में अपनी भागदारी निभाते रहेंगे। अंत में क्लब के सदस्य भी उपस्थित रहे।