भाजपा ने संदेशखाली की घटना के विरोध में दिया धरना
Mar 01 2024
ग्वालियर। पश्चिम बंगाल में संदेशखाली में हुई हिंसा तथा यहां पर महिलाओं की जमीन हड़पने और उनका यौन उत्पीडन किए जाने के विरोध में शुक्रवार को भाजपा ने फूलबाग पर धरना दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के राज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के कारण आज देशवासी आहत है। जिस तरह से यहां की सरकार ने आरोपियों को संरक्षण दिया है, उससे पश्चिम बंगाल के लोगों में भय का वातावरण निर्मित हो गया है। यहां मातृशक्ति को कमजोर करने का जो प्रयास किया गया है भाजपा उसका डटकर विरोध करेगी। फूलबाग मैदान पर दो घंटे चले धरने को भाजपा के कई नेताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर मंत्री तोमर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अराजक स्थिति उत्पन्न हो गई है। यहां कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। अपराधियों और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई के दौरान सुनियोजित तरीके से हमले कर कानून का गला घोंटा जा रहा है। तुष्टीकरण के चलते यहां अन्य लोगों का दम घुट रहा है। सरकार अत्याचारियों के साथ खड़ी नजर आती है, यह अवस्था लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रदुम्मन सिंह तोतर, रामू तोमर, मुन्नालाल गोयल, विनय जैन, राजू पलैया, सुमन शर्मा, लालजी जादौन, राजू सेंगर सहित अन्य नेता उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









