जनता की परेशानियों के बजाए, आरोप प्रत्यारोप में फंसती जा रही है नगर निगम परिषद
Mar 01 2024
ग्वालियर। नगर निगम परिषद की बैठक में आजकल जनता की परेशानियेां को उठाने की बजाए परिषद अपने ही आरोपो में उलझती दिख रही है। परिषद की शुक्रवार को आयोजित अभियाचित सम्मेलन में विपक्ष भाजपा के पार्षद अपने ही पार्टी के सभापति से उलझते नजर आए। अधिकांश भाजपा पार्षदों का कहना था कि सभापति उनको बात नही रखने देते हैं, और कांग्रेस के पार्षदों को भरपूर समय देते हैं और उनकी बातों को गौर से सुनकर निर्णय भी देते हैं। भाजपा पार्षद दल के नेता हरिपाल ने कहा कि पार्षद सदन में अगर अपनी बात नहीं रखेंगे तो किसके पास जाएंगे। सभापति को उनकी बातों को सुनना चाहिए। पार्षद बृजेश श्रीवास को सभापति ने बोलने ही नहीं दिया तब वे नाराज होकर सदन से बाहर चले गए।
इस पर सभापति ने उनको चेतावनी दी कि आगे से इस तरह की हरकत करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सदन की नेता महापौर शोभा सिकरवार अपने खिलाफ टिप्पणी को लेकर नाराज हो गई। इस पर भाजपा पार्षद देवेन्द्र राठौर ने माफी भी मांगी लेकिन हंगामा बहुत देर तक चलता रहा। आखिर सभापति मनोज तोमर ने परिषद को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया। अभियाचित सम्मेलन में स्वछता के मुददे पर बात होनी थी। लेकिन बैठक में कई बार सभापति मनोज तोमर के तेवर बेहद तीखे दिखे और उन्होंनेे भाजपा पार्षदों से यहां तक कह दिया कि अगली बार चुनाव ही नहीं जीत पाओगे।
भाजपा के पार्षदों की यह गुटबाजी अभी तक सदन के बाहर ही दिखती थी। मगर अब इसका असर परिषद में भी दिखने लगा है। भाजपा में सभापति मनोज तोमर व नेता प्रतिपक्ष हरिपाल के दो खेमे सक्रिय हैं। इनके बीच में एक साल में सांमजस्य नहीं बन पा रहा हैं । वहीं पार्टी के बड़े नेता भी इससे दूरी बनाए हुए हैं कि क्योकि निगम में सत्ता कांग्रेस की हैं। पिछले कुछ महीने से तीसरा गुट पार्षद बृजेश श्रीवास का भी अपनी अलग पहचान बनाने लगा है। इससे तीन खेमों में भाजपा पार्षद बंटते नजर आ रहे हैं।
निगमायुक्त हर्ष सिंह ने कहा कि स्वछता को लेकर पार्षदों की जो भी परेशानी हैं उनको दूर किया जाएगा। इसके लिए पार्षद सीधे तोर पर उनसे मिल सकते है। कुछ पार्षदों ने अपने वार्ड में सफाई नहीं होने की बात कही वहीं कुछ ने अपने वार्ड में अधिकारियों को बिना उनकी सहमति से बदले जाने पर नाराजगी जाहिर की। निगमायुक्त ने सभी को आश्वासन दिया कि पार्षद उनके सामने अपनी बात रख सकते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









