एमपी में यूसीसी लागू होने की चर्चा:मंत्री कृष्णा गौर

Mar 01 2024

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर का बड़ा बयान सामने आया है। एमपी में यूसीसी लागू होने की चर्चाओं पर उन्होंने बड़ा बयान दिया है।
 मंत्री कृष्णा गौर ने कहा है कि एमपी सरकार यूसीसी मुद्दे पर काम कर रही है।  केंद्रीय शासन के जो भी दिशा निर्देश होंगे उसका पालन मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार करेगी, इसके लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।
कांग्रेस दावा कर रही है कि अल्पसंख्यक भाजपा के साथ नहीं है, इस पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि कांग्रेस का दावा बिल्कुल भी सही नहीं है। इस देश के अल्पसंख्यकों को अच्छे से समझ में आ गया है कि आजादी के 75 वर्षों में लंबे समय तक सत्ता का सुख कांग्रेस पार्टी ने भोगा है और लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अल्पसंख्यकों का दोहन और उनका शोषण किया है। वोट बैंक में हमेशा कांग्रेस ने इनका उपयोग किया है।
कृष्णा गौर ने कहा कि अल्पसंख्यकों को कभी भी विकास की मुख्य धारा से जोडऩे का काम कांग्रेस ने नहीं किया है। यही वजह है कि आज तक अल्पसंख्यक समाज पिछली पंक्ति में ही खड़ा है। पहली बार इन 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास मंत्र से काम किया जा रहा है। ओबीसी आरक्षण के मामले में कांग्रेस हमेशा राजनीति करती आई है और अभी भी राजनीति ही कर रही है. हम ईमानदारी से ओबीसी आरक्षण के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।
कांग्रेस आरोप लगा रही है कि बीजेपी हिंदू मुस्लिम को बांटने की राजनीति कर रही है, इस पर मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा कभी भी हिंदू मुस्लिम की नहीं रही है. पीएम मोदी जी ने जब से इस देश की बागडोर संभाली है,तबसे सभी वर्गों को आगे बढऩे का काम कर रहै है।