हाइवे पर भिड़े कंटेनर, फंसे चालक को रेस्क्यू कर पुलिस ने बचाई जान
Mar 01 2024
ग्वालियर। तेज रफ्तार एक कंटेनर ने आगे जा रहे कंटेनर में टक्कर मार दी। हादसे में एक वाहन का चालक केबिन में फंस गया। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के भिण्ड रोड पर गत देर रात की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के चलते कंटेनर में फंसे चालक को एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला है। पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
आगरा निवासी हरिकांत पुत्र माता प्रसाद शर्मा निवासी मनिया कंटेनर चलाता है। गत रोज वह कंटेनर लेकर आगरा से डबरा जा रहा था। अभी वह भिण्ड रोड स्थित लक्ष्मणगढ़ पुल पर पहुंचा ही था कि तभी स्पीड अधिक होने पर उसका नियंत्रण कंटेनर की स्टेयरिंग से हट गया और आगे चल रहे एक अन्य कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर काफी तेज थी और आगे चल रहे कंटेनर का चालक तथा हेल्पर भी घायल हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कंटेनर के केबिन और स्टेयरिंग में फंसे चालक की जान बचाई।
पुलिस जब स्पॉट पर पहुंची तो देखा कि पीछे से आए कंटेनर का चालक अपने ही वाहन के केबिन में स्टेयरिंग के बीच में जाकर फंस गया था। सबसे ज्यादा परेशानी पुलिस को स्टेयरिंग में फंसे चालक हरिकांत शर्मा को निकालने में आई, क्योंकि एक्सीडेंट के बाद वह केबिन में फंस कर रह गया, तो उसके दोनों पैर फंस गए थे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने स्टेयरिंग सीधी की और उसे बाहर निकाला। हादसे में हरिकांत के दोनों पैर फैक्चर हो गए और वह काफी घायल हो गया। उसकी हालत देखकर तुरंत ही उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर अब उसकी हालत में सुधार है।
पूछताछ में पता चला है कि दोनों ही कंटेनर आगरा से गिट्टी भरने के लिए जा रहे थे। दोनों में पहले पहुंचने के लिए होड़ लगी थी। यही कारण था कि हाइवे पर वह गाडिय़ों को दौड़ा रहे थे। पीछे से आए कंटेनर की रफ्तार इतनी थी कि वह संतुलन नहीं बना पाया और आगे जा रहे वाहन में टक्कर मार दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









