संदेशखाली घटना पर कार्रवाई के लिए महिलाओं ने राज्यपाल के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा

Mar 01 2024

ग्वालियर। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस के नेता शेख शाहजहां और उसके गुर्गों द्वारा किए गए पैशाचिक और अमानवीय कृत्यों से समूचे देश में आक्रोश है। अत्याचारों से उद्वेलित सकल हिंदू समाज की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर एडीएम टीएन सिंह को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अपराधियों पर शीघ्र सख्त कार्रवाई कर पीडि़ताओं को न्याय दिलाने की मांग की।
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंची मातृशक्ति के प्रतिनिधि मंडल ने निंदा और आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि संदेशखाली की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने शासन से अपराधियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की ताकि महिलाओं की अस्मिता सुरक्षित रह सके। 
ज्ञापन सौंपने वालों में मनीषा इंदापुरकर, प्रीति चौबे, मनीषा शर्मा, मीना सचान, सरिता पटेल, सरोज अग्रवाल, नीलम शुला, निर्मला शुला, पल्लविका चौधरी, अपर्णा शर्मा, दीपा चौहान, कल्पना परमार, मोनिका मिश्रा, मानवता साहू, ज्योति सगर, हेमलता राव, जिज्ञासा जादौन, मंदाकिनी शर्मा सहित वरिष्ठ समाजसेवी प्रहलाद सबनानी, डॉ.सुनील पाठक, राजेंद्र सिंह घुरैया समेत अन्य लोग शामिल थे।