जनसंपर्क विभाग के वाहन चालक राजेंद्र बुंदेला सेवानिवृत्त हुए

Mar 01 2024

ग्वालियर। लगभग साढ़े 38 साल की शासकीय सेवा के बाद जनसंपर्क विभाग के वाहन चालक राजेन्द्र सिंह बुंदेला सेवानिवृत्त हो गए। जनसंपर्क परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी साथ ही उनके सुखद स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य के लिये कामना की। 
संभागीय जनसंपर्क कार्यालय परिसर में आयोजित हुए विदाई समारोह में उप संचालक जनसंपर्क मधु सोलापुरकर, पत्रकार राकेश अचल व देव श्रीमाली सहित जनसंपर्क परिवार के अधिकारी व कर्मचारियों ने वाहन चालक राजेन्द्र सिंह की कार्यशैली की सराहना की। इस अवसर पर सभी ने कहा कि जनसंपर्क परिवार उनकी सेवाओं को सदैव याद रखेगा। साथ ही हर संभव सहयोग करेगा। कार्यक्रम का संचालन सहायक जनसंपर्क अधिकारी हितेन्द्र सिंह भदौरिया ने किया।
इस अवसर पर नरेन्द्र कुमार गुलाटी, श्रीमती अलका माथुर, श्रीमती राधा शर्मा, विजय चौहान, रमेश कुशवाह, भूपेन्द्र भारद्वाज, हरेन्द्र सिंह सेंगर, संतोष बाथम, राहुल श्रीवास, रविन्द्र शर्मा, संजू, जीतू, राहुल बाथम एवं वाहन चालक संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।