विश्वव्यापी सक्रिय ध्यान महोत्सव 1 से 21 मार्च तक
Mar 01 2024
ग्वालियर। ओशो ध्यान केन्द्र सिटी सेंटर द्वारा विश्वव्यापी ध्यान महोत्सव के अन्तर्गत 1 मार्च से 21 मार्च तक सक्रिय ध्यान शिविर का शुभारंभ शुक्रवार प्रात: 7 बजे ओशा ग्लिम्प्स पटेल नगर सिटी सेंटर पर किया गया। शिविर का संचालन स्वामी प्रेम संतोष ने किया।
ओशो ध्यान शिविर की जानकारी देते हुये संचालक स्वामी प्रेम संतोष एवं स्वामी आनन्द पावन ने बताया कि इस शिविर में स्वामी ओमप्रकाश भारती का विशेष योगदान रहा है। इस शिविर में नये युवा शामिल हैं। ओशो के सम्बोधी दिवस 1 मार्च के अवसर पर शिविर का आयोजन किया गया।
स्वामी प्रेम संतोष ने बताया कि आज के युग में सक्रिय ध्यान किसी वरदान से कम नहीं है। जहां हमारे क्रोध की ऊर्जा-करूणा में, लोभ की वृति-दान में, काम की भावना-राम में परिवर्तित हो जाती है जिससे हम मानसिक, शारीरिक, आर्थिक, पारिवारिक,समाजिक,उन्नति प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में सुख शांति का वातावरण स्वत:ही स्थापित हो जाता है, जरूरी है प्रयोग में उतरने की।
ध्यान शिविर 21 मार्च तक प्रतिदिनि प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक ओशो ग्लिम्प्स (ओशो ध्यान केन्द्र) पटेल नगर सिटी सेंटर पर आयोजित होगा इसमें सभी साधकगण भाग ले सकते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









