किसानों के समर्थन में फूलबाग चौराहा पर धरना दिया कांग्रेस ने

Feb 29 2024

ग्वालियर। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर किसानों के समर्थन में एमएसपी की गारंटी एवं किसानों की जायज मांगो को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में गुरूवार 29 फरवरी को फूलबाग चौराहा पर शांतिपूर्ण धरना दिया गया।
धरने की जानकारी देते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि किसानों द्वारा उनकी जायज मांगो को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा फूलबाग चौराहा पर शांतिपूर्ण धरना देकर कांग्रेस पार्टी अन्नदाता किसानों की आवाज से आवाज मिलाकर उनका समर्थन कर रही है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने किसान विरोधी प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि सरकार अन्नदाता के साथ छल न करें नहीं तो इसके दुष्परिणाम सामने आएंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।