सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी से मिले मंत्री सिंधिया

Feb 29 2024

ग्वालियर। दिल्ली में नागर विमानन मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक अलग रूप में नजर आए। अपने दफ्तर में सेवानिवृत्त हो रहे अटेंडट श्रीपाल के आखिरी दिन पर वह अटेंडेंट से मिले और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मंत्री सिंधिया ने बातचीत के दौरान श्रीपाल को काम से जुड़े रहने की प्रेरणा दी और उनके तीन दशकों के काम के बारे में खुल के जानकारी ली। इस दौरान मंत्री सिंधिया ने श्रीपाल को एक शॉल भी भेंट किया।