भगवत सहाय महाविद्यालय में विज्ञान दिवस मनाया

Feb 29 2024

ग्वालियर। डॉ भगवत सहाय शासकीय महाविद्यालय ग्वालियर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। जिसकी थीम भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024 के लिए विकसित भारत के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकी रखी गई है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हमारे देश के वैज्ञानिक सीवी रमन को रमन प्रभाव की खोज के लिए वर्ष1930 में मिले नोबेल पुरस्कार के उपलक्ष में वर्ष 1987 से प्रतिवर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता रहा है। 
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय की अन्य प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। प्राचार्य ने स्वदेशी वैज्ञानिकों को भारत में पहचान दिलाने एवं विज्ञान के बारे में विद्यार्थियों की व्यवहारिक समझ को विकसित कैसे एवं किस रूप में की जाए विषय पर कर गर्वित व्याख्यान दिया।