आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला में, आपदा से बचाने का प्रशिक्षण दिया
Feb 29 2024
ग्वालियर। महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लिया गया। यह प्रशिक्षण महाविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेई सभागार में मनाया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम गौतम ने की। आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण की संयोजक भूगोल विभाग की विभागध्यक्ष डॉटर अंजु गुप्ता रही।
इस अवसर पर महाविद्यालय में राज्य आपदा प्रतिवादन बल का नेतृत्व कमांडर गोविंद शर्मा अपने 25 नौजवानों के साथ आए और आपदा से बचने के लिए एवं लोगों का आपदा से बचाव के लिए कई उपायों की जानकारी दी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नुसरत अली रिजवी, डॉ. रविकांत द्विवेदी एवं संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डॉ. नरोत्तम निर्मल ने छात्रों को व्यवस्थित किया। प्रशिक्षण में प्राध्यापक डॉ. आरसी गुप्ता, डॉ. पद्मा शर्मा, डॉ. संध्या भोरे उपस्थित रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









