बैंक की महिला कर्मचारियों को सायबर क्राइम से बचाव के उपाय बताएं

Feb 29 2024

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सतत चलाये जा रहे सायबर क्राईम जागरूकता कार्यक्रम के फलस्वरूप ग्वालियर सायबर सेल पुलिस ने गुरूवार को लक्ष्मीबाई महिला नागरिक सहकारिक बैंक ग्वालियर के बैंक स्टाफ एवं बैंक से जुड़ी हुई महिलाओं को डिजिटल बैकिंग, केवाईसी, एटीएम, आनलाईन बैकिंग, नेट बैंकिंग एवं सोशल मीडिया आदि में होने वाले सायबर क्राईम एवं उनसे बचाव की विस्तृत जानकारी सायबर सेल प्रभारी उनि रजनी सिंह रघुवंशी, उनि कीर्ति अजवेरिया (सायबर क्राईम) एवं उनि हरेन्द्र राजपूत (सायबर क्राईम) द्वारा दी गई।