मराठा समाज की महिलाओं का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
Feb 29 2024
ग्वालियर। मराठा सोशल ग्रुप ग्वालियर एंव केन्द्र सरकार के श्रम मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में 100 महिलाओं को स्वरोजगार योजना द्वारा अपने पैरों पर खडे होने का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण शिविर के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता बाल खांड़े ने की, विशेष अतिथि श्रीमती उषा चौहान उपस्थित रही।
प्रशिक्षण शिविर में 100 महिलाओं को स्वरोजगार योजना जो कि केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, तथा नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। केन्द्र सरकार की योजनाओं पर ग्वालियर की क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती गरिमा गुप्ता उपाध्याय ने विस्तृत जानकारी महिलाओं को दी। इसी क्रम में मप्र सरकार की योजनाओं पर जिला उद्योग के क्षेत्रीय महा प्रबन्धक केएस सोलंकी ने जानकारी दी। इसी के साथ साथ ग्वालियर नगर निगम की सिटी मैनेजर श्रीमती संदीप राजपूत तथा राठौर ने महिलाओं को दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं की दी। कार्यक्रम के अंत में आभार श्रीमती लता पवार ने किया।
इस अवसर पर मराठा समाज की श्रीमती सुनंदा परांडे, सोनल चव्हाण, संध्या सोनोने, नेहा रणदिवे, रश्मि दलवी, अंजली सिरसठ, कंचन नन्नोडे, नीलु भयवाषे, शिवम शिन्दे, हेमंत सिरसठ, रवि दलवी, टीआर भोंसले, राजे जगताप, जयसिंह कदम, अशोक चव्हाण, बसंत कदम, नरसिंह वाडके, बसंत कदम शिवाजी राव गागरे उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









