श्रीबालाजी धाम हांसी का 5 दिवसीय दिव्य दरबार इंटक मैदान में 29 फरवरी से

Feb 28 2024

ग्वालियर। बालाजी धाम हांसी का 5 दिवसीय दिव्य दरबार आज गुरूवार 29 फरवरी से इंटक मैदान बिरला नगर हजीरा में आयोजित किया जा रहा है। दिव्य दरबार के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 8 बजे से संकट निवारण हवन एवं शाम 7:30 बजे से चमत्कारी दिव्य दरबार आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी हरियाणा हांसी से पधारे महंत दिनेश कुमार महाराज ने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
महंत दिनेश कुमार महाराज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि पूरे देश में कई स्थानों पर दरबार लगा चुके हैं। श्रद्धालुओं के कहने पर यह दरबार ग्वालियर में आयोजित किया जा रहा है।