कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन ने स्कूली बच्चों के बीच किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

Feb 28 2024

ग्वालियर। समाजसेवी संस्था कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन ने सामाजिक सेवा के संकल्प को साकार करते हुए शासकीय कन्या विद्यालय काशीपुरा, ग्वालियर में बच्चों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। संस्था द्वारा इस अवसर पर छात्राओं के बीच कविता वाचन एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम उपरांत पारितोषक वितरण एवं खीर वितरण किया गया। 
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्रीमती हेमलता राव, सचिव पूर्णिमा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कंचन राव, कांता शर्मा, रश्मि शर्मा, मनोज अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, विशाल रस्तोगी आदि सदस्य उपस्थित थे। संस्था इस विद्यालय के साथ ही समाज के अन्य क्षेत्रों में भी अनवरत गति से सेवा कार्यक्रम आयोजित करेगी।