विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया
Feb 28 2024
ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में जिन्नातों की मस्जिद के पास एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। मौके पर मौजूद मृतका के पति का कहना है कि मृतका के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गयी है जबकि उसके मायका पक्ष का कहना है कि उसे फांसी लगाकर मौत के घाट उतारा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिन्नातों की मस्जिद के पास इस्लामपुरा निवासी रेशमा पत्नी जमील खान 30 वर्ष का शव उसके घर से बरामद किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस को उसके पति ने बताया कि रेशमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी।
पुलिस ने मौका मुआयाना किया तो वहां एक रस्सी टंगी हुई पायी गयी साथ ही रेशमा के पति के द्वारा उसके शव को जमीन से उठाकर पलंग पर लिटाने के बात भी सामने आयी। पुलिस का मानना है कि हत्या अथवा आत्महत्या का मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
वहीं पोष्टमार्टम कक्ष पर ही मौजूद मृतका रेशमा के पिता शब्बीर शह निवासी ग्राम रौरा ने आरोप लगाते हुये कहा कि उनकी बेटी रेशमा को उसके पति जमील के द्वारा फांसी लगाकर उसकी हत्या की गयी है। बहोडापुर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचन में ले लिया गया है। पुलिस मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









