मकान में लगी आग, वृद्धा की मौत
Feb 28 2024
ग्वालियर। कम्पू क्षेत्र स्थित कैंसर पहाड़ी पर बने एक मकान में बीती रात भडक़ी आग ने एक हृदय विदारक हादसे का रूप ले लिया। चलने फिरने से लाचार एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला की आग में जल जाने से मौत हो गयी। कपू थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कैंसर पहाड़ी मांडरे की माता मंदिर के पास शनि देव मंदिर के पास बने एक मकान में बीती रात अचानक आग भडक़ गयी। जिस समय मकान में आग भडक़ी उस समय सभी लोग गहरी नींद में सोए हुये थे। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे घर में रखा सभी सामान जलकर खाक हो गया। हादसे में बुजुर्ग महिला पारो बाथम पत्नी धनीराम बाथम उम्र 70 वर्ष की आग से जलकर मौत हो गयी। बताया गया कि हादसे के दौरान वृद्धा घर में अकेली थीं।
घर के अंदर अकेली महिला चलने फिरने से लाचार थी और आग ने चपेट में आने से वह तड़पकर मौत की शिकार हो गईं। जगार होने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कम्पू थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस की ओर भिजवा कर मर्ग कायम कर लिया।
पुलिस जब कमरे में पहुंची तो शव की हालत देखकर वह भी हतप्रभ हो गई। महिला का शव जली हालत में मिला। आग और धुएं की वजह से मौत का अंदेशा है। पुलिस ने शव बरामद कर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार भवन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









