नवीन साज सज्जा के साथ शहीद उपमंन्यु पार्क शीघ्र होगा जनसामान्य के लिए लोकार्पण

Feb 28 2024

ग्वालियर।  ग्वालियर का सपूत कैप्टन उपमंन्यु सिंह सोपोर कश्मीर में 7 दिसम्बर 2010 को देश की सुरक्षा के लिए आंतकवादियों से लड़ते हुए उनको मौत के घाट उतारने के बाद शहीद हो गए थे। तब निगम ग्वालियर ने रूपसिंह स्टेडियम के सामने शहीद कैप्टन उपमंन्यु पार्क बनाया था। तब से प्रतिवर्ष वहां शहीद कैप्टन उपमंन्यु सिंह स्मृति सेवा संस्थान द्वारा गणतंत्र दिवस और स्वंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया जाता है। वही सात दिसम्बर को उनका शाहदत दिवस मनाया जाता है।
स्मृति संस्थान के सचिव डॉ प्रवीण अग्रवाल ने बताया की करीब एक वर्ष से पार्क का सौन्दर्यकरण का कार्य चल रहा है जिसे हेरिटेज लुक पर तैयार किया जा रहा है। अब उसका सौन्दरीयकरण कराया जा रहा है जो शीघ्र जनसामान्य के लिए खोला जायेगा।
डॉ प्रवीण अग्रवाल ने सिटी प्लानर पवन सिंघल, शहीद की मां श्रीमती सुमनसिंह, भाई उदयन सिंह और कॉन्ट्रेक्टर कमल गुप्ता के साथ अवलोकन भी किया और कुछ आवश्यक संसोधन के लिए कहा।