आलेख शर्मा मप्र बेस्ट पैनल लॉयर अवार्ड से सम्मानित

Feb 28 2024

ग्वालियर। नव वसुंधरा श्रृंगार जनकल्याण फाउंडेशन के सदस्य एडवोकेट आलेख शर्मा को भोपाल में बेस्ट पैनल लॉयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
संगठन नव वसुंधरा श्रृंगार जनकल्याण फाउंडेशन के ग्वालियर इकाई के एडवोकेट आलेख शर्मा वर्तमान को न्याय विभाग कानून और न्याय मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय हमारा संविधान हमारा सम्मान अभियान के अंतर्गत बेस्ट पैनल लॉयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम भोपाल करियर लॉ कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग रहे। 
इस उपलक्ष्य में आलेख शर्मा को संगठन के स्वामी आदित्यपुरी महाराज, हरेकृष्ण शर्मा आजाद, पंडित राघव उपाध्याय, आशुतोष शर्मा, गुरदास, दीपक मिश्रा, जलसिंह, चमन सिंह, सक्षम गुरहा आदि ने शुभकामनाएं दी।