राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा न्याय दिलाने के लिए है: जीतू पटवारी
Feb 27 2024
ग्वालियर। अभा कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ग्वालियर आगमन की तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को कंाग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर कांग्रेसजनों की बैठक ली। बैठक में विशेष रूप से राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, पूर्व सांसद रामसेवक सिंह बाबूजी, पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, विधायक साहब सिंह गुर्जर, प्रभारी शिव भाटिया उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को बाबा देवपुरी देवस्थान से मप्र में प्रवेश करेगी, जहां पर मप्र सेवादल द्वारा पार्टी का झंडा लिया जाएगा। ग्वालियर में यात्रा मल्लगढ़ा तिराहा से प्रवेश करेगी, जो चार शहर का नाका होते हुए हजीरा चैराहा पर पहुंचेगी। हजीरा चैराहा पर राहुल गांधी समापन सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सूत्र देश में भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर संविधान को ताक पर रखकर की जा रही मनमर्जी को रोकना, देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। राहुल गांधी की यह यात्रा भारत की जनता को उसका हक और न्याय दिलाने के लिए है।
बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने राहुल गांधी की यात्रा की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर महानगर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को भव्यता प्रदान करने की शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
बैठक में प्रभूदयाल जौहरे, सुनील शर्मा, मितेन्द्र सिंह एड, अनुराधा सिंह एड, राजेन्द्र सिंह नाती, हरिओम शर्मा, योगेन्द्र सिंह नैनोरा, जयराज सिंह, कृष्णराव दीक्षित, चतुर्भुज धनोलिया, अवधेश कौरव, संजय सिंह राठौर, जेएच जाफरी, शील खत्री, ओमप्रकाश पुष्प, दशरथ सिंह गुर्जर, पियुष जैन, राजीव शर्मा, श्रीमती सीमा समाधिया, सतीश मिश्रा, बेताल सिंह, देशराज भार्गव सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









