क्रांतिकारी शहीद डॉ भगवानदास माहौर भावी पीढ़ी के लिए प्रेणाश्रोत - गोयल
Feb 27 2024
ग्वालियर। मंगलवार को डॉ भगवान दास माहौर की 115वीं जयंती पर एमएलबी कॉलेज प्रांगण में श्रद्धाजंलि समारोह आयोजित किया गया।
श्रद्धांजलि समारोह में मुख्यातिथि पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने क्रांतिकारी शहीद डॉ भगवानदास माहौर को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा देश की आजादी के आंदोलन में जो कुर्बानियां दी गईं उसपर समूचे देश को गर्व है। आजादी के आंदोलन में डॉ भगवानदास माहौर ने जो कुर्बानियां दी है वह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेणाश्रोत रहेंगी।
श्रद्धांजलि समारोह में एमएलबी कॉलेज के प्राचार्य गौतम, आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, अशोक बांदिल, प्रवेश गुप्ता, मधुसूदन भदौरिया, रामबाबू अग्रवाल, मनीष बांदिल, ओमप्रकाश जैन, हेमंत सेघल, रामनाथ अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, संजय गोयल, आशा गोयल, रजनी बांदिल सहित सैकड़ों गणमान्य जन उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









