पंडित चंद्रशेखर आजाद को बलिदान दिवस पर ब्राह्मण समाज ने दी पुष्पांजलि

Feb 27 2024

ग्वालियर। सर्व ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में शहीद पं. चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर शहीद त्रिमूर्ति तिराहा हेमसिंह की परेड स्थित प्रतिमा पर ब्राह्मण समाज की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की गई। महासंघ के युवा जिलाध्यक्ष कपिल भार्गव ने बताया कि इस अवसर पर क्रांतिवीर चंद्रशेखर आजाद के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए अनेक कार्यों का स्मरण किया। तदुपरांत सभी पदाधिकारियों द्वारा अपने विचार रखते हुए पंडित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। 
इस अवसर पर इंजी. एसके शर्मा, अशोक पटसरिया, किशन मुदगल, रामनारायण मिश्रा, अरविंद शुक्ला, राजेश नायक, श्रीराम शर्मा, रवि आनंद गौड़, धीरेंद्र तिवारी, मुन्नालाल शर्मा, देवेंद्र दुबे, बृज बिहारी वाजपेई, राज नारायण शुक्ला, राजीव दीक्षित, अवनीश गौड़ आदि उपस्थित हुये।
शहीद चंद्रशेखर आजाद को किया याद
भारत माता के वीर सपूत, क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि के मौके पर कान्यकुज ब्राह्मण समाज, ग्वालियर के द्वारा स्थानीय कार्यालय पर पुष्पांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य संयोजक शशिकांत दीक्षित एडवोकेट ने क्रांतिवीर चंद्रशेखर आजाद के जीवन परिचय एवं उनकी वीरतापूर्ण उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। पुण्यतिथि के मौके पर सभी सदस्यों द्वारा अपने विचार रखते हुये शहीद चंद्रशेखर आजाद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संयोजक अमित दुबे ने आभार व्यत किया। इस मौके परअजीत दीक्षित, आदित्य मिश्रा, रवि त्रिपाठी, सुधीर बाजपेई, जतिन मिश्रा, रेखा दीक्षित, डा सत्येंद्र त्रिवेदी, अनिकेत दीक्षित आदि सदस्य मौजूद थे।