कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ग्वालियर आए, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Feb 27 2024

ग्वालियर। अभा कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ग्वालियर आगमन की तैयारियों की समीक्षा एवं लोकसभा चुनाव 2024 में कंाग्रेस की जीत के लिए मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार 27 फरवरी को भोपाल से ग्वालियर आए जहां रेलवे स्टेशन पर शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत के पश्चात सडक़ मार्ग से मुरैना प्रवास पर चले गए।