टेलर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Feb 27 2024
ग्वालियर। महाराजबाड़ा पर स्थित टेलरिंग दुकान में मंगलवार तडक़े भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पाकर पहुंचे दमकल अमले ने पानी फायर कर आग पर काबू पाया, तब तक पूरी दुकान जलकर स्वाहा हो जाने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया।
महाराजबाड़ा पर गोरखी स्काउट के सामने अमरसिंह सूर्यवंशी की टेलरिंग दुकान है। रोजाना भी भांति बीती रात भी कामकाज खत्म कर दुकान में ताले डालकर वह अपने घर चले गए। मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे के लगभग दुकान के पास स्थित नगर निगम जोनल कार्यालय के स्टॉफ ने उन्हें कॉल करके बताया कि उनकी दुकान में आग लग गई है। घटना की सूचना पाकर दुकान मालिक व दमकल अमले ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।
आग पर जब तक काबू पाया गया, तब तक दुकान में लगी पटिया जगह- जगह से चटक चुकी थीं। चूंकि वैवाहिक सीजन चल रहा है, जिससे दुकान में ग्राहकों के काफी कपड़े रखे हुए थे। बताया गया है कि आगजनी में ग्राहकों के माल सहित मशीनें व अलमारी सहित सब कुछ जलकर स्वाहा हो गया। दुकान संचालकअमरसिंह सूर्यवंशी ने बताया कि आग को लगभग 10 लाख रुपये का नुसान हुआ है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









