रॉयल एनफील्ड बुलेट के शोरूम से चोरो ने 5 लाख कैश उड़ाया

Feb 27 2024

ग्वालियर। चोर गैंग इतनी बेखौफ हो गई है कि उसे पुलिस का बिल्कुल डर नहीं रह गया है। जिसके चलते डबरा देहात थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित बुलेट शोरूम में अज्ञात नकबजन सेंध लगाकर 5 लाख रुपए चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस फिलहाल पड़ताल में लगी हुई है। 
डबरा देहात थाने से कुछ ही दूरी पर रॉयल एनफील्ड का शोरूम में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। बताया गया है कि बदमाश शोरूम के ताले चटकाकर उसमें दाखिल हुए, जो वहां रखे करीब पांच लाख रुपए नगदी चोरी कर भाग निकले। मंगलवार सुबह घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस द्वारा घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही नकबजनों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।