पिछड़ी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन तथा बच्चों को स्टेशनरी वितरण संपन्न

Feb 27 2024

ग्वालियर। पिछड़ी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन तथा बच्चों को स्टेशनरी वितरण संपन्न। इनरव्हील क्लब और सेवा भारती दोनों संस्थाओं के माध्यम से पिछड़ी बस्ति मूलदास की बगिया लक्ष्मीगंज में प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लड टेस्ट और स्वस्थ परीक्षण कर दवाइयां भी निशुल्क दी गई। तथा वहां आए बच्चों के लिए स्टेशनरी, ब्लैक बोर्ड और लिखने की सामग्री यहां तक की टूथपेस्ट और ब्रश भी बच्चों के लिए उपलब्ध करवाई। शिविर में 112 मरीजो ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।
इस अवसर पर सोनल जैन, डॉ. अमृता जैसवानी, शशांक जैन, डॉक्टर लाखन सिंह, करिश्मा जैन, शोभित जैन, रवि जैन, पंकज जैन, अखिलेश जैन, नितेश जैन, प्रणव जैन, अशोक कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।