जेसीआई ग्वालियर प्रेरणा संस्था ने यातायात पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

Feb 27 2024

ग्वालियर। ग्वालियर में फूलबाग गेट के पास सेल्यूट द साइलेंट स्टार के अन्तर्गत ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी यातायात झांसी रोड सुधाकर तोमर, विशिष्ठ अतिथि अभिषेक यादव, शीतल गर्ग, वंशिका राजवाड़े, अंकिता माहेश्वरी एवं प्रियंका सिंघल उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को शॉल, श्रीफल, फूलमाला एवं मिठाई भेंट कर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम की निरीक्षक सुधाकर तोमर के द्वारा विशेष रूप से सराहना की गई कि समाज के प्रति यह बहुत अच्छा कार्यक्रम है। इससे पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन होता है। इस तरह के कार्यक्रम आगे भी होना चाहिए जिससे उन्हें प्रोत्साहन मिलता रहें। कार्यक्रम की सूचना संस्था की पीआरओ शिल्पा अग्रवाल द्वारा दी गई।