सवालों के घेरे में पेटीएम कंपनी के फील्ड मैनेजर की मौत
Feb 27 2024
ग्वालियर। इंदौर में पेटीएम कंपनी के फील्ड मैनेजर की आत्महत्या के बाद उनका शव उनके घर ग्वालियर लाकर अंतिम संस्कार किया गया। इंदौर की स्कीम नंबर 78 में रहने वाले पेटीएम के ऑपरेशन फील्ड मैनेजर 40 वर्षीय गौरव गुप्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
मूल रूप से समाधिया कॉलोनी में रहने वाले गौरव गुप्ता का ग्वालियर में ही अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि अभी आत्महत्या के पीछे कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन उनके परिजनों का कहना है कि नौकरी को लेकर ही वह परेशान थे और इसी डिपे्रशन में यह कदम उठाया है।
गौरव गुप्ता की पत्नी ने कहा है कि वे कुछ दिन से नौकरी को लेकर डिप्रेशन में थे। वह मन ही मन घुट रहे थे। जब भी वह उनसे कुछ पूछती थीं तो वह रोने लगते थे। वहीं गौरव के ससुर ने कहा कि कंपनी को लेकर चल रही बातों से ही वे परेशान थे। गौरव के भाई अजीत ने कहा कि वह जब भी उनसे कुछ पूछते थे तो वह यही कहते थे कि कंपनी भले ही उन्हें निकाल दे, लेकिन वे कंपनी नहीं छोड़ेंगे।
गौरव की शादी को करीब 8 साल हुए हैं। उनकी पत्नी मोहिनी तथा एक बेटी सात साल और दूसरी बेटी डेढ़ साल की है। घर में बुजुर्ग माता-पिता और बड़ा भाई हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









