आप साक्ष्य एकत्रित करने में जितना परफेक्ट होंगे, उतना ही केस मजबूत होगा: डॉ. शर्मा
Feb 27 2024
ग्वालियर। अपराध अनुसंधान में वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य संकलन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में किया गया। इस अवसर पर वैज्ञानिक अधिकारी एवं एफएसएल के पूर्व निदेशक डॉ. हर्ष शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया।
कार्यशाला में पुलिस महानिरीक्षक अरविन्द सक्सेना ने कहा कि फॉरेंसिक साइंस आपराधिक न्याय प्रणाली का एक महत्वपूर्ण अंग है। क्योंकि जिन वारदातों में पुलिस कोई निर्णय नहीं ले पाती है, उन उलझे हुए मामलों को फॉरेंसिक साइंस की मदद से सुलझाया जाता है। यह एक महत्वपूर्ण विषय है और प्रत्येक पुलिस अधिकारी को फॉरेंसिक साइंस की कार्यप्रणाली से अवगत होना चाहिए।
इस अवसर पर वैज्ञानिक अधिकारी एवं पूर्व निदेशक डॉ. हर्ष शर्मा ने वर्तमान में अनुसंधान में नए-नए बदलावों पर प्रजेंटेशन के माध्यम से व्यायान दिया। उन्होंने सीन ऑफ क्राइम पर एविडेंस कलेशन से लेकर उनका न्यायालय में प्रस्तुतिकरण करने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्ष्य एकत्रित करने में आप जितना परफेक्ट होंगे, उतना ही आपका केस मजबूत होगा और न्यायालय में आरोप सिद्ध करने में सहायक होंगे।
डॉ. हर्ष शर्मा ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि घटना स्थल को देखने का नजरिया आप लोगों का आम लोगों से अलग होना चाहिए। आप जब बारीकी से घटना स्थल का निरीक्षण करेंगे तो घटना स्थल से ही घटना के संबंध में काफी कुछ मिल जाएगा। कार्यशाला के दौरान उन्होंने अपने अनुभवों को भी साझा किया और बताया कि किस प्रकार पुलिस अधिकारी घटना स्थल को देखकर यह अंदाजा लगा सकते हैं कि घटना उसके द्वारा स्वयं कारित की की गई है या किसी अन्य के द्वारा। उन्होंने भारत तथा ग्वालियर के प्रमुख केसों और उनके द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर किए गए खुलासे से भी पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया।
डॉ. हर्ष शर्मा ने राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला मप्र के निदेशक के रूप में कार्य किया है। वह सीन ऑफ क्राईम में एक्सपर्ट हैं। उन्होने अपने कार्यकाल में लगभग 4 हजार आपराधिक घटना स्थलों की जांच की है। जिसमें हत्या, आत्महत्या, दुर्घटना, बलात्कार, विस्फोट और आगजनी के मामले शामिल है। वह नौकरी के प्रारम्भ में ग्वालियर एफएसएल में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
प्रशिक्षण कार्यशाला के अंत में पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अरविन्द सक्सेना,एसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा डॉ. हर्ष शर्मा को स्मृति चिन्ह भेट कर प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित होकर पुलिस अधिकारियों को सीन ऑफ क्राईम पर एविडेंस कलेक्शन संबंधी अपने अनुभवों से लाभान्वित करने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक अरविन्द सक्सेना,एसपी राजेश सिंह चंदेल, एएसपी गजेन्द्र सिंह वर्धमान, अखिलेश रेनवाल सहित जिले के समस्त सीएसपी, एसडीओपी एवं थाना प्रभारी व विवेचक उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









