अचल संपत्तियों की गाइड लाइन के संबंध में 3 मार्च तक आपत्ति व सुझाव मांगे

Feb 26 2024

ग्वालियर। जिला मूल्याकंन समिति की प्रारंभिक बैठक सोमवार को कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। अचल संपत्तियों के बाजार मूल्य की नई गाइड लाइन (वित्तीय वर्ष 2024-25) तैयार करने के सिलसिले में उप जिला मूल्याकंन समिति ग्वालियर, डबरा व भितरवार द्वारा दिए गए प्रस्तावों व आंकडों का विश्लेषण बैठक में किया गया। साथ ही उप मूल्याकंन समितियों से प्राप्त प्रस्तावों के संबंध में आमजनों से 3 मार्च तक सुझाव लेने का निर्णय भी बैठक में लिया गया। 
जिला मूल्याकंन समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 की विसंगतियों को दूर करने पर विचार विमर्श हुआ। कलेक्टर श्री सिंह ने वरिष्ठ जिला पंजीयक को निर्देश दिए कि आमजन से विधिवत सुझाव व आपत्तियाँ प्राप्त कर गाइड लाइन के प्रस्तावों को अंतिम रूप दें।  
वरिष्ठ जिला पंजीयक गौतम ने बताया कि उप जिला मूल्याकंन समितियों से प्राप्त प्रस्तावों के संबंध में आमजन 3 मार्च तक अपने सुझाव व आपत्तियाँ दर्ज करा सकते हैं। उप जिला मूल्याकंन समितियों के प्रस्ताव जिला पंजीयक कार्यालय, उप पंजीयक कार्यालय वृत-1, वृत-2, डबरा व उप पंजीयक कार्यालय भितरवार में देखे जा सकते है। साथ ही एनआईसी की वेबसाइड पर इन गाइड लाइन के प्रस्तावों का अवलोकन किया जा सकता है। गाइड लाइन के प्रस्तावों को देखकर कोई व्यक्ति 3 मार्च 2024 को सांयकाल 6 बजे तक कलेक्टर कार्यालय/ जिला पंजीयक कार्यालय में अपने सुझाव व आपत्ति दर्ज करा सकता है।