स्मार्ट सिटी द्वारा फंडेड नगर निगम प्रोजेक्ट्स का सीईओ ने निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश

Feb 26 2024

ग्वालियर। स्मार्ट सिटी मिशन द्वारा शहर में कई परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है, तथा कुछ नगर निगम की परियोजनाओं को स्मार्ट सिटी द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की गई है,जिनका कार्य भी प्रगतिरत है। इन्ही कार्यों की प्रगति रिपोर्ट को जानने के उद्देश्य से सोमवार को स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर ने विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। 
श्रीमती माथुर ने इस दौरान गांधी रोड, पड़ाव ओवरब्रिज, एवं संगीत महाविद्यालय में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम से पवन सिंघल, स्मार्ट सिटी कार्यपालन यंत्री अंकित शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती माथुर ने संबंधित अधिकारियों तथा वेंडर को निर्देशित किया कि प्रगतिरत निर्माणाधीन कार्यों को जून माह तक पूर्ण कर लिया जाये तथा गुणवत्ता एवं सौंदर्यीकरण का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने समय सारणी बनाकर कार्य करने के लिए सभी को निर्देशित किया। वही श्रीमती माथुर ने नगरनिगम संग्रहालय के आधुनिकीकरण हेतु कार्य को अतिशीघ्र शुरू करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।