श्वान फाउंडेशन के चार साल पूरे होने शहर की विभूतियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ
Feb 26 2024
ग्वालियर। श्वान फाउंडेशन के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को शहर के एक निजी होटल में शहर के सुप्रसिद्ध डॉक्टर और पत्रकारों और समाज सेवा में अग्रणीय योगदान देने वाले शहर की विभूतियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। सम्मान समारोह में लगभग एक सैकड़ा से अधिक विभूतियों का सम्मान किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि कृष्णपाल सिंह कुशवाह, विशिष्ठ अतिथि डा प्रवीण अग्रवाल अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स, महेंद्र यादव पूर्व बीज निगम अध्यक्ष मध्यप्रदेश शासन, श्रीमती गिरजा गर्ग मध्यप्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा भाजपा, कपिल शर्मा पार्षद वार्ड 46, सुनील शर्मा लायंस नेशनल के डिस्ट्रिक गवर्नर उपस्थित रहे।
संस्था अध्यक्ष नम्रता सक्सेना और उनके संस्था के पदाधिकारीयों ने अतिथियों का स्वागत किया। संस्थापक नम्रता सक्सेना ने संस्था के चार वर्षों के सफर का उल्लेख कर संस्था की गतिविधियों से सभी को अवगत कराया।
सम्मान समारोह में डाक्टरों में सीएस जायसवाल, डा अशोक मिश्रा, डॉक्टर प्रमोद पहारिया, डॉक्टर शिल्पी ओझा, डॉक्टर खोजेमा सैफी, डॉक्टर विश्वास मुदगल, डॉक्टर अक्षय चारी समाजसेवी में रोहित उपाध्याय, अनिल कांत, शिल्पा डोगरा, मनोज पांडे, प्रवीण पवार, सुधीर राव दुरापे, पत्रकारों मे वरिष्ठ पत्रकार हरिश दुबे, संतोष गर्ग, श्याम श्रीवास्तव, रवि शेखर, राजेश जायसवाल, राजेश शुक्ला, राजेंद्र झा, मनीष शर्मा, रमन पोपली, महेश गुप्ता, अनिल शर्मा, सुकांत सोनी, हरपाल सिंह, कृति सिंह, सविता तिवारी, अंजलि सिंह, आदि कई पत्रकार बन्धुयों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रियंका झा ने किया और नम्रता सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









