शिप्रा हेल्थ फाउंडेशन द्वारा सनवेली सोसाइटी मे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया
Feb 26 2024
ग्वालियर। शिप्रा हेल्थ फाउंडेशन द्वारा सिटी सेंटर स्थित सनवेली सोसाइटी मे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर काया निखार, में भी खूबसूरत हूँ, लगाया गया। इस शिविर में हमारे स्वस्थ शरीर की सुंदरता किस तरह हमेशा बनी रहे उस पर मौजूद विशेषज्ञों ने अपने अपने परामर्श दिये।
इस स्वास्थ्य शिविर में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर खोजेमा सैफी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अक्षय छारी, इंडो क्रिनोलॉजी के डॉक्टर पंकज गुप्ता ने सन वेली सोसायटी में रहने वाले कई मरीजो को चेक कर उन्हें उचित परामर्श दिया।
इस अवसर पर सन वेली सोसायटी में रहने वाले लोगो ने इस शिविर का लाभ लिया और साथ शिविर में मौजूद डाक्टर्स का आभार भी जताया। शिविर में लगभग एक सैकड़ा से अधिक मरीजो का चेकअप किया गया।
इस अवसर पर शिप्रा फाउंडेशन के संस्थापक एवं ग्वालियर में ब्लड मैन के नाम से जानने वाले व संस्था के सचिव सुधीर राव दुरापे ने बताया कि हमारा यह शिविर बिल्कुल नि:शुल्क लगाया गया,और यह सन वैली सोसाइटी का पहला ऐसा शिविर है। जो बिल्कुल नि:शुल्क लगाया गया और यहां मरीजो को शहर के बड़े विशेषज्ञयों द्वारा देखा गया है। हमारी संस्था कई वर्षों से रक्तदान पर कार्य कर रही है,ओर आये दिन ऐसे शिविरों का आयोजन करती रहती है। इस अवसर पर संस्था द्वारा कुछ समाज सेवी एवं पत्रकारों का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. खोजेमा सैफी, श्याम श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, सुधीर राव दुरापे, डॉ. अक्षय छारी, मधु जोशी, ध्रुव छारी, प्रिया शाक्य, धर्मेंद्र शर्मा, डा नवदीप चाह्वान, डा एन कुमार, भरत शाक्य, इकरार खान, सन वैली सोसाइटी से राज चड्डा, रविंद्र मोहन सक्सेना, गिरीश अग्रवाल सहित फाउंडेशन के सदस्य कार्यक्रम में मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









