विश्वकर्मा जन संगठन द्वारा चल समारोह निकालकर प्रतिभाओं का सम्मान किया
Feb 26 2024
ग्वालियर। विश्वकर्मा जन संगठन मध्य प्रदेश द्वारा चल समारोह एवं प्रतिभाओं का सम्मान कार्यक्रम रामचंद्र जांगड़ा राज्यसभा सांसद हरियाणा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मोहन सिंह राठौर विधायक भितरवार, विनोद शर्मा, राजेश विश्वकर्मा, विजय कुमार,बद्री बाबा आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
श्री जांगड़ा ने विश्वकर्मा समाज के इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि देश के अंदर ऐसा प्रधानमंत्री आया जिन्होंने वास्तव में विश्वकर्मा समाज को सम्मान देने का काम किया साथ ही विश्वकर्मा समाज के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल विकास योजना लागू की और कहा कि मैं आप सभी लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि देश के प्रधानमंत्री से मैं आपकी बात रखूंगा की मध्य प्रदेश में भी विश्वकर्मा समाज को राजनीति में हिस्सेदारी मिले।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जहां भी विश्वकर्मा समाज को मेरी जरूरत पड़ेगी मैं सदैव विश्वकर्मा समाज के साथ खड़ा रहा हूं और साथ खड़ा रहूंगा।
संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा ने बताया कि समस्त विश्वकर्मा समाज को एकजुट होकर एक मंच पर आने का समय आ गया है एवं हम सभी लोगों को एकजुट होकर राजनीतिक मंच तैयार कर राजनीति में हिस्सेदारी कैसे मिले हमारे लोग जनप्रतिनिधि कैसे बने समाज के बच्चों को अच्छी शिक्षा कैसे मिले उस पर हम सबको मिलकर चिंतन करना है और राजनैतिक पार्टियों में भागीदारी के लिए अपना संघर्ष जारी रखना है। इस अवसर पर मोहन विश्वकर्मा, हरिसिंह गौर, लखनलाल विश्वकर्मा, रामबाबू विश्वकर्मा, संतोख सिंह, सुनीता विश्वकर्मा, बेताल विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, सुदामा विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, टिंकू विश्वकर्मा, सहित संगठन के सभी पदाधिकारी समाज के वरिष्ठजन आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









