दिवित और स्वास्ति बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस, पुरस्कार दिए

Feb 26 2024

ग्वालियर। ग्वालियर शतरंज संघ द्वारा बीते एक महीने से जीवाजी क्लब के सहयोग से क्लब के शतरंज एरिना में विभिन्न आयु वर्ग की शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। जिसमें दिवित और स्वास्ति शतरंज के  चैंपियन ऑफ चैंपियंस बने है।
ग्वालियर शतरंज संघ के सचिव इंजी. राजेश छारी ने बताया कि यह शतरंज प्रतियोगिताएं आयु वर्ग-9, आयु वर्ग-11, आयु वर्ग-14 एवं आयु वर्ग-18 के बालिका एवं बालक वर्ग में आयोजित की गई थी। ग्वालियर शतरंज संघ की अध्यक्ष डॉ गरिमा गर्ग ने बताया कि जीवाजी क्लब में विजेता खिलाडिय़ों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। 
जीवाजी क्लब में आयोजित इस पुरस्कार वितरण समारोह में जिला फुटबाल संघ के सचिव शिववीर सिंह भदोरिया, सहायक खेल संचालक स्कूल शिक्षा विभाग महेंद्र बरैया, मध्य प्रदेश तेराकी संघ के जोनल सेक्रेटरी एवं नेशनल स्विमिंग कोच सचिन पाल ने सभी विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान किए।
इस समारोह में ग्वालियर शतरंज संघ की अध्यक्ष डॉ गरिमा गर्ग, उपाध्यक्ष शरद मंगल,  सचिव इंजी. राजेश छारी, कोषाध्यक्ष  मनीष मित्तल, संयुक्त सचिव श्रीमती वर्षा गर्ग, संयुक्त सचिव श्रीमती नम्रता बंसल एवं सभी कार्यकारी सदस्य इंजी. रुचि मित्तल, श्रीमती चंचला मंगल, श्रीजा कटठल और राजेश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।