हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने दिया सोशल साइंस का पेपर
Feb 26 2024
ग्वालियर। माध्यमिक शिक्ष मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के क्रम में सोमवार को हाईस्कूल की सोशल साइंस की परीक्षा आयोजित की गई। सोशल साइंस का पेपर होने के साथ ही हाईस्कूल की परीक्षा का समापन हो गया जबकि इंटरमीडियट की परीक्षा आज मंगलवार को गणित के पेपर के साथ समाप्त होगी। सभी केन्द्रों पर छात्र-छात्राओं की बारीकी से जांच-पड़ताल करने के उपरांत उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
सभी परीक्षार्थियों ने बहुत उत्साह के साथ अपना आखिरी पेपर दिया। इस दौरान सभी केन्द्रों पर तैनात शिक्षा विभाग की टीम चौकस रहीं और उडऩदस्ते भी केन्द्रों पर पहुंचकर नकल को लेकर अलर्ट मोड में नजर आए। हाईस्कूल का आखिरी पेपर होने के कारण छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने पेपर पूरा करने के बाद अपने साथियों को परीक्षा अच्छी प्रकार से होने के लिए शुभकामनएं दीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









