देह व्यापार से जुड़ी दो महिलाएं आपस में भिड़ी

Feb 26 2024

ग्वालियर। शहर में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें गत देर रात सरेराह महिलाएं आपस में भिड़ते नजर आ रही है। वीडियो में दोनों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए है। पड़ाव थाने से चंद कदम की दूरी पर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 के पास देर शाम की घटना बताई जा रही है। 
जानकारी के अनुसार महिलाएं देह व्यापार से जुड़ी हुई बताई गई है। जहां ग्राहकों को लेकर आपस में महिला झगडऩे लगी। बात चीत से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। 
बतादें कि स्टेशन परिसर के आसपास इलाके में पुलिस कई बार रेड मार चुकी है। साथ ही पड़ाव थाना क्षेत्र के होटल लॉज में जिस्मफरोशी का धंधा कई बार उजागर हो चुका है। एक बार इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के बड़े अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए है।