कोयला वाले हनुमान मंदिर पर हुआ कन्या भोज का आयोजन
Feb 26 2024
ग्वालियर। मोती झील स्टोन पार्क स्थित चिंताहरण कोयला वाले हनुमान मंदिर पर प्रति माह की 26 तारीख को होने वाले कन्या भोज का आयोजन हुआ। जिसमें कन्याओं ने प्रसादी ग्रहण की उसके बाद अन्य भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया ।
कोयला वाले हनुमान मंदिर के चरण सेवक संतोष भैया का कहना है कि इसकी शुरुआत बुढ़वा मंगल 9 मई 2023 से की गई थी तब से ही यह क्रम निरंतर जारी है खास बात है कि यह मंदिर मोती झील स्टोन पार्क इलाके गरीब बस्ती में स्थित है यहां पर जो भी प्रभु हनुमान जी को दान दक्षिणा चढ़ोतरी आती है उसी से यह कन्या भोज कराया जाता है मंदिर के चरण सेवक का यह भी कहना कि हनुमान जी महाराज की प्रेरणा से अब यह क्रम लगातार जारी रहेगा। मंदिर पर हर मंगलवार को प्रभु हनुमान जी महाराज का चोला सिंगर किया जाता है और यहां आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









