किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर किया प्रदर्शन
Feb 26 2024
ग्वालियर। संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए सोमवार को किसानों ने सुबह 11 बजे से अटल गेट पुरानी छावनी से बामोर हाईवे तक ट्रैक्टरों के साथ जुलूस निकाला। जानकारी के अनुसार आज 26 फरवरी से ही संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में विश्व व्यापार संगठन की बैठक शुरू हो रही है।
विश्व व्यापार संगठन में शामिल विकसित देश गरीब और विकासशील देशों की खेती किसानी पर कब्जा करने के उद्देश्य से नीतियां बनवाना चाहते हैं।
प्रदर्शन में किसानों ने भारत सरकार से यह मांग की कि सरकार किसी भी तरीके से विश्व व्यापार संगठन के सामने घुटने ना टेके और खेती किसानी को बर्बाद करने वाली नीतियों स्वीकार न करे। ज्ञातव्य हो की मोदी सरकार पहले भी इन्ही विकसित देशों और कार्पोरेट के दबाव में आकर तीन कृषि विरोधी काले कानून लेकर आई थी जिन्हें किसानों ने अपने आंदोलन की दम पर वापस करने के लिए मजबूर किया था। यहां किसान मोर्चा के सभी नेता अटल गेट पुरानी छावनी पर एकत्रित हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव, पीपी शर्मा, अशोक पाठक, भगवान सिंह गुर्जर, रणवीर सिंह यादव, सुग्रीव सिंह कुशवाह, राय सिंह, तलविंदर सिंह, रामकृष्ण सिंह कुशवाहा, पूरन सिंह राणा, अलवर सिंह राणा समेत बड़ी संख्या में आसपास के किसान मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









