लायंस क्लब ग्वालियर आस्था की आधिकारिक यात्रा संपन्न

Feb 26 2024

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर आस्था की डीजीआरसीजेडसी की आधिकारिक यात्रा एक निजी होटल में संपन्न की गई। जिसमें अध्यक्षता रश्मि अग्रवाल द्वारा की गई। लायंस के प्रांतपाल ओमप्रकाश गागर, नितिन मांगलिक, शिव शंकर अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, सुनील शर्मा, प्रीति सिंह, रेखा मथुरिया द्वारा लायंस क्लब आस्था में वर्ष 2023-24 के अभी तक के किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
लायंस के प्रांतपाल द्वारा बताया गया कि 155 क्लब में आधिकारिक यात्रा करते हुए अभी तक इस तरह की रिपोर्ट उन्हें किसी क्लब द्वारा प्रस्तुत नहीं की गई। 
 लायंस के प्रांतपाल ने लायंस क्लब आस्था द्वारा किए गए कार्यो की प्रशंसा के साथ ही बताया कि उनके पास जितने भी क्लब है, उनमें से आस्था क्लब द्वारा सभी से बेहतर कार्य किए गए हैं। कोषाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल और क्लब में सभी मेंबरों को सर के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे। आभार सचिव वंदना अग्रवाल द्वारा दिया गया।