डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन

Feb 26 2024

ग्वालियर। मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ है। जिसमें रजनीश गुप्ता अध्यक्ष चुने गए हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लंबित मांगों को लेकर महाअभियान छेड़ेंगे। 
मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन का अधिवेशन एवं निर्वाचन अभियंता सदन गोलघर पड़ाव पर संपन्न हुआ। अधिवेशन के मुख्य अतिथि एसोसिएशन के संरक्षक इंजीनियर राजेंद्र सिंह भदौरिया थे। जबकि अध्यक्षता इंजीनियर रविंद्र सिंह कुशवाह ने की। 
सर्व समति से इंजीनियर रजनीश गुप्ता को पुन: जिलाध्यक्ष चुना है। वहीं लोनिवि के इंजीनियर संजीव जैन को जिला सचिव मनोनीत किया गया है। ननि के इंजीनियर शैलेंद्र सक्सेना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आरईएस के इंजीनियर अरविंद बघेल, लोनिवि के इंजीनियर केके शर्मा एवं जल संसाधन के इंजीनियर आरसी चिराड़ को उपाध्यक्ष चुना गया है।
जिला कार्यक्रम को वरिष्ठ प्रांतीय पदाधिकारी इंजी विजय खेमरिया, इंजी एपीएस भदौरिया, एवं इंजी रमेश भदौरिया, इंजी गिरीश भटेले, इंजी वीरेंद्र यादव, इंजी प्रदीप स्वर्णकार, इंजी एल.एन.गुप्ता जिलाध्यक्ष सेवानिवृत डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन आदि ने संबोधित किया।