लायंस क्लब ग्वालियर द्वारा क्रिकेट कर्नीवाल रूप सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया

Feb 26 2024

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर द्वारा क्रिकेट कर्नीवाल रूप सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसमें ग्वालियर के सभी क्लबो ने अपनी भागीदारी दी। क्रिकेट मैच कार्यक्रम के कंविनर जुबेर रहमान एवं कार्यक्रम संयोजक रजनी अग्रवाल, नीलम अग्रवाल ने बताया कि क्रिकेट कर्नीवाल में सात टीम बनाई गई थी। जिसमें पांच पुरुष टीम एवं दौ  महिला टीम थी।
 प्रथम मैच दिशा और क्लासिक के बीच हुआ, विजेता टीम को क्रिकेट कप से नवाज़ा गया। यह कार्यक्रम फुल मस्ती फेलोशिप के लिए रखा गया था।
कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रांतपाल ओपी गगर द्वारा किया गया। साथ ही पूर्व प्रांतपाल जीएल भोजवानी विकास गंगवाल, नितिन मांगलिक सभी रीजन चेयरमैन शिवशंकर अग्रवाल, सीएस तोमर, अजय सपरा, प्रान्त सचिव राजेश बनवारी, सुनील शर्मा, संदीपा, जेएस गुप्ता सभी जोन चेयरपेर्सन के साथ ही सभी क्लब के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे।