आईआईपी ग्लोबल स्कूल में मना वार्षिकोत्सव समारोह

Feb 26 2024

ग्वालियर। आईआईपी ग्लोबल स्कूल जनकपुरी गिरवाई नाका का वार्षिक महोत्सव समारोह रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद भगवान सिंह कुशवाह थे। कार्यक्रम कर अध्यक्षता श्रीमती ममता गोयल ने की कार्यक्रम का संचालन ज्योत्सना राठौर एवं विक्रम  चोरशे ने किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया।  स्कूल के वार्षिक उत्सव समारोह में क्षेत्रीय पार्षद ने भी जमकर तारीफ करते हुए कहा की क्षेत्रीय लोगों के बच्चों के लिए यह स्कूल वरदान साबित हो रहा है। स्कूल के बालक बालिकाओं द्वारा देश के विभिन्न प्रांतो पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों के अभिभावकों से सवाल जवाब किए गए तथा उन्हें उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती राजश्री गोयल एवं समस्त स्टाफ मेंबर्स ने आभार व्यक्त किया। यह अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष शैलेंद्र गोयल, निर्देशक मयंक गोयल सहित छात्र-छात्राओं के अभिभावकगण मौजूद रहे।