अबकी बार 400 सीटें जीतनी हैं, सब जुटे विजय महाअभियान में: अमित शाह
Feb 25 2024
ग्वालियर। केन्द्रीय गृहमंत्री और भाजपा की चुनावी कमान सम्हालने वाले चाणक्य अमित शाह ने रविवार को ग्वालियर में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं की क्लास ली।
अमित शाह ने बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं से बाकायदा सवाल जबाब कर उन्हें लोकसभा चुनाव में विजयश्री करने के लिये एक अच्छे टयूटर की तरह मंत्र भी दिये। उन्होंने कहा कि हमे भाजपा को इस बार 400 सीटों का आंकड़ा पार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फिर से तीसरी बार सरकार बनानी हैं। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने के प्रयास का भी आग्रह किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, ग्वालियर चंबल संभाग की लोकसभा सीटों के प्रभारी क्लस्टर हेड भूपेन्द्र सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अब लोकसभा चुनाव के लिये मात्र कुछ ही दिन बचे हैं इसलिये हम सभी को पूरी तरह से पार्टी के अभियान में जुट जाना हैं। आप सबको मतदान का प्रतिशत बढ़ाने का भी कार्य करना चाहिये। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कहीं कोई कमी है तो वह आप हमको बताये हम उसे सुधारेंगे। अमित शाह ने कहा कि हर बूथ पर कार्यकर्ता जिम्मेदारी से मतदाताओं से संपर्क करें, ताकि अधिकाधिक मतदान हों। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा सरकार के कार्यों की उपलब्धियां भी आम जनता के बीच रखें।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पिछले आम चुनाव 2019 में हमने मध्यप्रदेश की 28 सीटें जीती थी। अबकी बार हमें पूरी 29 सीटें जीतने के लिये काम करना होगा। शाह ने कहा कि वैसे भी कांग्रेस में भगदड़ मची है और कांग्रेसी भाजपा में आ रहे हैं, मेरा आप से भाजपाइयों से आग्रह है कि कांग्रेस से आने वाले लोगों का भाजपा में स्वागत करें।
इसके पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व्हीडी शर्मा, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने के लिये एकजुट होने व हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का आव्हान किया। वहीं क्लस्टर प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने भी बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अगुआई में ग्वालियर चंबल संभाग की चारों लोकसभा सीटें जीतने के लिये कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को देखते हुये बैठक स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। एयरपोर्ट से लेकर बैठक स्थल तक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अमित शाह के वाहनों का काफिला निकालने के लिये ट्रेफिक भी रोका गया। वहीं बैठक स्थल पर केवल आमंत्रित कार्यकर्ता पदाधिकारी ही प्रवेश पा सकें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









