ग्वालियर के तीन परीक्षा केन्द्रों पर कराधान सहायक अधिकारी परीक्षा आयोजित
Feb 25 2024
ग्वालियर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कराधान सहायक अधिकारी परीक्षा 2022 ग्वालियर में रविवार 25 फरवरी को तीन परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक हुई। इस परीक्षा में 1157 परीक्षार्थी शामिल हुये।
ग्वालियर में सुव्यवस्थित ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने के लिये अपर कलेक्टर अंजू अरूण कुमार को नोडल अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर डीडी शर्मा को परीक्षा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कराधान सहायक अधिकारी परीक्षा के लिए ग्वालियर में तानसेन रोड़ स्थित शिक्षा महाविद्यालय शासकीय विजयाराजे महाविद्यालय, मुरार व झाँसी रोड़ स्थित भीमराव अम्बेडकर पॉलीटेक्निक कॉलेज में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









