सिंधिया ने देवघर पहुंचकर कुलदेवता का लिया आशीर्वाद
Feb 25 2024
ग्वालियर। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आए। वे सुबह 10.20 बजे दिल्ली से ग्वालियर आए और यहां से सीधे वह गोरखी देवघर पहुंचकर कुल देवता के दर्शन किए। इसके बाद मांडरे की माता मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।
केंद्रीय मंत्री ग्वालियर-चंबल क्लस्टर की चार लोकसभा सीट के लिए होने वाली प्रबंध समिति की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ शामिल होने होटल आदित्याज पहुंचे। गृहमंत्री अमित शाह के खजुराहो निकलने के बाद केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने शनिचरा धाम पहुंचकर दर्शन किए और दिल्ली के लिए फ्लाइट से रवाना हो जाएंगे।
ग्वालियर में रविवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ग्वालियर-चंबल क्लस्टर की चार लोक सभा क्षेत्र ग्वालियर, मुरैना, भिंड व गुना के क्लस्टर पदाधिकारियों, प्रबंध समिति, कोर कमेटी, सांसद, विधायक, संभागीय व जिला पदाधिकारियों की बैठक हो रही है। इसी बैठक में शामिल होने के लिए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी आए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









