यूनिफॉर्म सिविल कोड पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
Feb 25 2024
ग्वालियर। युवा मंच के द्वारा यूनिफॉर्म सिविल कोड पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गूगल मीट पर किया गया। जिसमें दिल्ली से वक्ता श्वेता धमीजा ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को अभियान के रूप में खड़ा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि 10 करोड़ से भी अधिक महिलाओं को न्याय एवं समान अधिकार एक समान नागरिक संहिता का प्रतिफल हैं। श्वेता धमीजा ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड आने के बाद सभी धर्म की महिलाओं की सामाजिक सांस्कृतिक शैक्षणिक एवं आर्थिक स्थिति सुधार होगी।
लखनऊ से पूजा जैन ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड अंग्रेजों के डिवाइड एंड रूल के द्वारा षडयंत्र पूर्वक फैलाई गई अनुपयोगी दमनकारी कुर्तियां को भारत में समाप्त करने में साधक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह स्वागत योग कदम है।
विवाह विवाह विच्छेद दत्तक विरासत एवं उतविधि की छात्रा रिया सक्सेना ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का पूरा जोर समर्थन करते हुए कहा की यूनिफॉर्म सिविल कोड वर्तमान समय की मांग है। रिया ने कहा कि धर्म कोई भी हो विवाह की उम्र सभी के लिए समान होना चाहिए। महिलाओं को समान रूप से भरण पोषण प्राप्त करने दत्तक ग्रहण करने संपत्ति अंतरित करने का अधिकार मिलना ही चाहिए, एवं प्रत्येक महिला को शारीरिक शोषण से सुरक्षा मिलनी चाहिए। विवाह विच्छेद के सभी एक जैसे प्रावधान होने चाहिए मनमाने तलाक पर रोक लगनी चाहिए।
बीए एलएलबी के छात्र पंकज राजपूत ने भी यूनिफॉर्म सिविल कोड की तरफदारी करते हुए कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड आने के बाद भी जो मौलिक सिद्धांत है। जैसे नमाज, रोजा आदि में कोई परिवर्तन नहीं आएगा। यह मात्र अफवाह है जो समाज में फैलाई जा रही है। पंकज ने कहा यूनिफॉर्म सिविल कोड से मात्र अनुपयोगी एवं माननीय कृतियों का दमन होगा पंकज ने कहा कि यदि देश के एक कोने गोटा में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू है तो शेष भारत में क्यों नहीं।
अंत में सेशन को डॉक्टर नीति पांडे ने कनक्लूड करते हुए कहा कि एक समान नागरिक संहिता वर्तमान समय की मांग है। एवं महिला एवं बच्चों को चाहे वह किसी भी धर्म के हो सामान्य संरक्षण एवं सुरक्षा दिलाने के लिए अत्यंत आवश्यकहै।
कार्यक्रम का संचालन युवा मंच की कोषाध्यक्ष श्रीमती रोली श्रीवास्तव ने एवं परिचय युवा मंच की शहर सचिव प्राची शाक्य ने आभार प्रदर्शन डॉक्टर राहुल शर्मा ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









