माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का आयोजन किया
Feb 25 2024
ग्वालियर। अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिवीर लेखक कवि साहित्यकार एवं क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के साथी रहे डॉक्टर भगवान दास माहौर की 115वीं जयंती के उपलक्ष में रविवार को जैन छात्रावास में एक विशाल निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 16 ग्वालियर पूर्व के विधायक डॉक्टर सतीश सिंह सिकरवार थे। विशेष अतिथि मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश गुप्ता तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश चंद्र मॉडिल ने की कार्यक्रम का संचालन महासभा की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती मीना गुप्ता ने किय।
प्रकाश चंद्र मांडिल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया की झांसी के शेर के नाम से मशहूर डॉक्टर भगवान दास माहौर की जयंती पर महासभा द्वारा प्रति वर्ष कोई ना कोई आयोजन करती है। इस वर्ष महासभा द्वारा निशुल्क विशाल परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें समाज के 16 डॉक्टरों ने अपना सहयोग प्रदान किया।
रविवार को आयोजित शिविर में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष गुप्ता, मेडिसिन कार्डियोलॉजी के डॉ. मनीष चांदिल, यूरोलॉजिस्ट डॉ. नीरज गुप्ता, प्लास्टिक सर्जन डॉ. श्याम गुप्त, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि चांदिल, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता, कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. सुमित गुप्ता, नाक कान गला विशेषज्ञ डॉ. सुनील गुप्ता, सुरेंद्र कुमार बंसल, बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. प्रदीप गुप्ता, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. शुभम गुप्ता एवं डॉ. रिद्धि गुप्ता, सर्जरी डॉ. आशीष गुप्ता, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. चिंकी बंसल एवं डॉ.आरती गुप्ता ने अपनी सेवाएं दी।
शिविर में लगभग एक हजार लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। कार्यक्रम में सेवाएं दे रहे सभी डॉक्टरों को तथा मंच पर आसीन अतिथियों को महासभा द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
नि:शुल्क परीक्षण शिविर के बाद अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सामाजिक मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।
इस अवसर पर महासभा के शिवनारायण गुप्ता, विजय गुप्ता, राजेश गोयल, आशा गोयल, विनीता गुप्ता, रेखा बांदिल, गुनमाला गांगिल, शिवानी गोयल और रचना गुप्ता, रितु बांदिल, अल्पना गुप्ता, सुरेश गुप्ता सहित अनेक समाज सेवी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









