संत रविदास जयंती पर अजाक्स कार्यालय पर हुआ सद्भावना एव समरसता भोज
Feb 25 2024
ग्वालियर। मध्यप्रदेश अनुसुचित जाति जनजाति आधिकारी एव कर्मचारी संघ (अजाक्स) कार्यालय पर संत रविदास जयंती के अवसर पर शहर वासियों ने उन्हें माल्यार्पण कर उनके क्रतत्वो को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समाजिक समरसता के प्रणेता संत गुरु रविदास जी के विचारो पर चलकर अजाक्स समूचे मध्यप्रदेश में समाजिक सद्भाव एव भाईचारा स्थापित करने के कार्य में लगातर प्रयासरत है।
अजाक्स के प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य ने संत रविदास के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में संगठन की ओर से अपना अहम् योगदान देने के लिए कहा।जयंती के उपलक्ष में अजाक्स कार्यालय पर सामाजिक सद्भावना एव समरसता भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन झड़ा सिंह गोयल ने किया। अजाक्स प्रांतीय महासचिव प्रशासन एड. अतर सिंह जाटव ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अजाक्स के मनोहर कटारिया, घनश्याम पिरोनिया, मनीष राजौरिया, संतोष गोडयाले, महेश उमरैया, प्रेम वरोनिया, डॉ. आरडी दत्त, राजेश महोबिया, केप्टन रामसिया शाक्य, बृंदावन लुडेले, मुरारीलाल लिथोरिया, शांती प्रकाश राजौरिया,आरबीएस धारिया, किशोर चौहान, नरेंद्र गोयल, कमलेश जाटव, नेत्रपाल सिंह, पुत्तू सिंह परिहार, विजय सिंघानिया, मनीष कन्नौजिया, पानसिंह, दीपक खरे आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









